{"_id":"68bc99072a87f3c34d013de5","slug":"ishank-became-the-first-chess-player-of-the-state-to-get-fide-rating-at-a-young-age-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-152091-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कम आयु में फिडे रेटिंग पाने वाले प्रदेश के पहले शतरंज खिलाड़ी बने इशांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कम आयु में फिडे रेटिंग पाने वाले प्रदेश के पहले शतरंज खिलाड़ी बने इशांक
विज्ञापन
अपने पुरस्कार दिखाते इशांक यादव। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी में तैनात प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ.दीप्ति सिंह व देवरिया मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय यादव के बेटे इशांक सिंह यादव ने शतरंज की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
चार साल दस महीने की आयु में दिल्ली में हुई फिडे रेटेड प्रतियोगिता में इशांक ने 1416 रैपिड में फिडे रेटिंग प्राप्त की। इतनी कम आयु में फिडे रेटिंग प्राप्त करने वाले वह प्रदेश के पहले खिलाड़ी एवं भारत के दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
शाहजहांपुर जिला शतरंज खेल संघ के सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि एसोसिएशन के सईद बेग ने इशांक को कोचिंग दी। स्टेट चैंपियन आयुष सक्सेना ने बेहतरीन रणनीति बनाई। इसके आधार पर इशांक यादव ने कठिन परिश्रम किया और सफलता प्राप्त की। उनके जिले के अच्छे खिलाड़ियों के साथ अभ्यास मैच भी कराए गए।
विज्ञापन
इशांक यादव अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई नितेश यादव, कोच व वरिष्ठ खिलाड़ियों को देते हैं। वह युवा खिलाड़ी प्रगनंदा व डी.गुकेश को अपना आदर्श मानते हैं। उनकी उपलब्धि पर फिडे के इंडिया जोन 3.7 के अध्यक्ष डॉ.संजय कपूर, उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष कार्तिक कपूर, सचिव अनिल कुमार रायजादा, संयुक्त सचिव अजय कुमार मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमानिया आदि ने बधाई दी है।
--
क्या है फिडे रेटिंग
विपिन अग्निहोत्री बताते हैं कि कोई बच्चा अधिकारिक रूप से खेल शुरू करता है और वह रेटिंग वाले खिलाड़ी को हराता है, तब उसकी रेटिंग जारी की जाती है। रेटिंग को ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाता है।