फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Irrespective of the Corona guidelines, people roaming without masks in the markets

कोरोना प्रोटोकॉल से बेपरवाह हैं लोग, मास्क न सामाजिक दूरी का पालन

Mon, 27 Dec 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Irrespective of the Corona guidelines, people roaming without masks in the markets
शाहजहांपुर में रविवार को गांधी भवन में आयोजित डीसीबी की वार्षिक बैठक में मास्क लगाए बगैर पहुंचे ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से बचाव के लिए प्रशासन ने शासन से जारी रात्रिकालीन कर्फ्यू का आदेश शनिवार से प्रभावी कर दिया। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने में लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। शहर समेत जनपद के अन्य नगरीय क्षेत्रों में सड़कों से बाजारों तक रविवार को अधिकांश लोग बिना मास्क के खरीदारी में जुुटे रहे। कई स्थानों पर इतनी भीड़ दिखी कि सामाजिक दूरी बेमानी साबित हो गई।
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता केवल रस्म अदायगी तक सीमित रही। बाजारों मेें भीड़ नियंत्रण के कोई प्रयास नहीं किए गए। सुबह होते ही सड़कों पर अधिकांश लोग रोजमर्रा की तरह मास्क लगाए बगैर घर-गृहस्थी के कामों से निकल पड़े। दिन में 11 बजे तक बहादुरगंज की छोटी सब्जी और गल्ला मंडी में इतनी भीड़ हो गई कि खरीदारी करने वालों के जगह-जगह झुंड दिखने लगे।
विज्ञापन

आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज केे पास सब्जी मंडी की संकरी गली में इतनी जगह नहीं बची कि लोग एक-दूसरे से बचकर निकल सकें, लेकिन वहां भी पुलिस नजर नहीं आई। दुकानदार कारोबार में इतने मशगूल रहे कि उन्हें दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ की कोई परवाह नहीं रही। शासन ने बंद स्थानों पर 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन गांधी भवन प्रेक्षागृह में रविवार को हुए कार्यक्रम में इतने लोगों का जमावड़ा हुआ कि वहां की सभी कुर्सियां भर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed