{"_id":"6add12da3fbf0365ba00b657","slug":"irregularities-in-voter-lists-uncovered-during-congresss-investigation-gurjar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188269-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की जांच में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां पकड़ में आईं : गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की जांच में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां पकड़ में आईं : गुर्जर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यालय पर पर्यवेक्षक दामोदर गुर्जर का स्वागत करते पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक डॉ. दामोदर गुर्जर ने भाजपा पर वोट चोरी के जरिये सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ राहुल गांधी का मिशन है। कांग्रेस की जांच में मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं। आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिये मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की गई।
शनिवार को टाउन हॉल स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुर्जर ने दावा किया कि देश में 13 करोड़ से अधिक वोट हटाए गए हैं। कांग्रेस की जांच में ऐसे मामले सामने आने का दावा किया गया है, जिनमें एक व्यक्ति का नाम अलग-अलग राज्यों की मतदाता सूचियों में दर्ज है। कई लोगों के पते भी शून्य दर्ज होने की बात कही गई।
गुर्जर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और नई मतदाता सूचियां तैयार कराने की मांग की। उन्होंने ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी पैरवी की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व एमएलसी हरीश वाजपेयी ने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ आंदोलन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसके लिए जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों को जागरूक करने आए हैं। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित महारैली में जिले से 500 कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने पदाधिकारियों को दो दिन के अंदर वाहनों और कार्यकर्ताओं की संख्या की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इससे पहले पर्यवेक्षक के पहुंचने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अशफाक उल्ला खां, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, तस्नीम अली खान, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।