फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Investigation started against assistant teacher, committee will submit report in 15 days

Shahjahanpur News: सहायक अध्यापिका के खिलाफ जांच शुरू, 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी

Thu, 14 Dec 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Investigation started against assistant teacher, committee will submit report in 15 days
सहायक अध्यापिका पू​र्णिमा सिंह की तोड़ी गई स्कूटी। स्वयं
शाहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय किला की सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। बीएसए रणवीर सिंह ने जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जांच कमेटी में मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी एसके मौर्य और नगर शिक्षा अधिकारी सपना रावत को शामिल किया गया है। दोनों ही अधिकारियों ने मामले के चश्मदीदों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को कंपोजिट विद्यालय किला में गेंद लगने पर सहायक अध्यापिका पूर्णिमा सिंह ने बच्चों की पिटाई कर दी थी जिस पर अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर काफी हंगामा किया और सहायक अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चारखंभा पर रोड को जाम कर दिया था। बीएसए रणवीर सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों से घटना की जानकारी ली और तत्काल प्रभाव से सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी को निलंबित कर ददरौल ब्लॉक से संबद्ध कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच सौंप दी गई। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बच्चों के साथ मारपीट के मामले में आरोपी सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी ने अभिभावकों पर अपनी स्कूटी तोड़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों के साथ उन्होंने मारपीट नहीं की। भागने के दौरान बच्चों के चोट लगी थी। उनकी स्कूटी को भी तोड़ दिया गया। यदि वह समय पर पुलिस को मौके पर नहीं बुलाती, तो उनके साथ अनहोनी भी हो सकती थी। उन्होंने स्कूटी तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed