फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Investigation launched into fraud involving promises of jobs at the fertilizer factory.

Shahjahanpur News: खाद फैक्टरी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की जांच शुरू

Thu, 23 Jul 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Investigation launched into fraud involving promises of jobs at the fertilizer factory.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में चिनौर गांव निवासी अमित कुमार कश्यप ने मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी दीपांकर सक्सेना उर्फ अनुराग के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह बेरोजगार हैं। दीपांकर सक्सेना से उनकी मुलाकात हुई। उसने कांट के पिपरौला स्थित खाद फैक्टरी में नौकरी लगवाने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की। परिजनों से बात कर 21 जनवरी 2021 को दीपांकर सक्सेना को डेढ़ लाख रुपये नकद दे दिए। बाकी की धनराशि की व्यवस्था होने पर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद कई बार में 2022 तक 82,920 रुपया यूपीआई से दिया। नौकरी लगने के लिए पूछा तो टालमटोल करने लगा। रुपया वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और मारने की धमकी दी। इसके बाद जब अधिवक्ता के जरिये नोटिस भेजा तो उसने समय मांगा, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी रुपया वापस नहीं किया। उसके घर जाने पर उसे मारने की धमकी दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed