फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Investigation into the robbery of a student has begun, ... CCTV cameras are being checked

Shahjahanpur News: छात्र से लूट के मामले की जांच शुरू, ...सीसीटीवी कैमरे किए जा रहे चेक

Tue, 24 Jun 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Investigation into the robbery of a student has begun, ... CCTV cameras are being checked
बंडा। नोएडा से पेपर देकर लौट रहे छात्र को कार सवार लोगों ने लिफ्ट देकर लूट लिया। छात्र ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

बंडा के गांव बाजपुर केसरी निवासी धीरज कुमार ने बताया कि वह 21 जून को ग्रेटर नोएडा पेपर देने गया था। पेपर समाप्त होने के बाद 22 जून की देर शाम वह दिल्ली जंक्शन से अयोध्या एक्सप्रेस से शाहजहांपुर पहुंचा। उसने बताया कि पुवायां मार्ग पर महिला थाने के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 1:30 बजे वहां पर खड़ी सफेद रंग की कार चालक से बंडा जाने के लिए पूछा। इसके बाद कार में बैठ गया। रात दो बजे पुवायां के राजीव चौक पर पहुंचा तो चालक ने कार निगोही मार्ग की ओर मोड़ दी। टोकने पर उसने सीएनजी डलवाने की बात कही। गांव नवाबपुर गंगा के पास शारदा नहर के किनारे कार रोकी। लाइट बंद कर सीने पर तमंचा रख धमकी देते हुए मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में रखा एडमिट कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक की दो पासबुक, कपड़े, चादर, पहनी हुई पेंट व जूते भी निकलवा लिए। 1150 रुपये छीन लिए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना स्टेशन के पास से शुरू हुई है, इसलिए वादी को सदर बाजार थाने भेजा है। कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed