फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Interstate gang had cut trees in the forest, three arrested

Shahjahanpur News: अंतरराज्यीय गिरोह ने जंगल में काटे थे पेड़, तीन गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Interstate gang had cut trees in the forest, three arrested
वन विभाग की गिरफ्त में कटान करने के आरोपी। स्त्रोत : वन विभाग
खुटार (शाहजहांपुर)। सिहुरा वन क्षेत्र में तीन अप्रैल को सागौन और कोरो के दस पेड़ों का कटान अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों ने किया था। रविवार को उत्तराखंड और जनपद रामपुर के तीन लोगों को डीसीएम के साथ गिरफ्तार कर लिया। 37 बोटा लकड़ी भी बरामद की गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


तीन अप्रैल की रात सिहुरा वन चौकी क्षेत्र के पूरनपुर हाईवे किनारे जंगल में पेड़ काटे गए थे। चार अप्रैल को रेंज कार्यालय पर केस दर्ज करने के बाद वनकर्मी जांच में जुटे थे। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद रामपुर के बिलासपुर के गांव ईशानगर निवासी सोनू उर्फ अभिषेक, उत्तराखंड के बाजपुर निवासी गुरमुख सिंह उर्फ बिट्टू, रामपुर के टांडा निवासी मोहम्मद अनीस, अब्दुल माजिद सहित 15 से 20 लोगों का गिरोह है, जिसमें 10 श्रमिक हैं।
विज्ञापन

सोनू की ससुराल खुटार के गांव मैनियां में है। सोनू कुछ साथियों को लेकर खुटार आकर पेड़ काटने के स्थान की रेकी करता था। इसके बाद डीसीएम, पिकअप और कार लेकर गिरोह के लोग आकर कटान करने के बाद डीसीएम में लकड़ी लादकर फरार हो जाते थे। लकड़ी को जनपद रामपुर के कस्बा टांडा में ले जाकर बिक्री की जाती थी। कटान के दौरान गिरोह के लोग कार से हाईवे पर घूमकर पुलिस और वन विभाग टीम की टोह लेते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को मुखबिर की सूचना पर रेंजर, वन दरोगा संदीप यादव, अशोक चतुर्वेदी, संजीव कुमार, संतोष कुमार की टीम ने शनिवार रात गुरमुख सिंह, मोहम्मद अनीस, अब्दुल माजिद को बाजपुर और टांडा से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कटान की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से काटे गए पेड़ों की 37 बोटा लकड़ी सहित एक डीसीएम बरामद की गई है।

-------

...तो कहां से हुई 37 बोटा लकड़ी बरामद
- छह जनवरी को जंगल में हुए 13 पेड़ों के कटान और तीन अप्रैल को दस पेड़ों के कटान के बाद रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने दावा किया था कि सिर्फ पेड़ों का कटान किया गया है। दोनों ही मामलों में मौके से पूरी लकड़ी बरामद हो गई है। लोग उन्हें हटवाने के लिए षड्यंत्र कर पेड़ों का कटान कर रहे हैं और लकड़ी नहीं ले जा रहे हैं। रविवार को जंगल से काटे गए पेड़ों की 37 बोटा लकड़ी बरामदगी का दावा किया जा रहा है। अब बड़ा सवाल है कि जब लकड़ी पहले ही मौके से बरामद हो गई थी तो 37 बोटा लकड़ी कहां से बरामद हो गई।

----

मैलानी क्षेत्र में भी किया कटान

-खुटार रेंज में कटान करने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में वनकर्मियों को बताया कि इससे पहले नौ मार्च के आसपास उन लोगों ने लखीमपुर खीरी जनपद के मैलानी रेंज के जंगल से भी कटान किया था। कटान के इस बड़े मामले को मैलानी रेंज के अधिकारी, कर्मचारी दबा गए।

-----

पेड़ काटने के बाद कुछ बोटे ले जाए गए थे, शेष लकड़ी मौके पर मिल गई थी। जो बोटे ले जाए गए थे उनकी बरामदगी अब की गई है।

मनोज श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी खुटार

वन विभाग की गिरफ्त में कटान करने के आरोपी। स्त्रोत : वन विभाग

वन विभाग की गिरफ्त में कटान करने के आरोपी। स्त्रोत : वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed