फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Insulator punctured on Town Hall feeder line, power outage

Shahjahanpur News: टाउनहॉल फीडर की लाइन पर इंसुलेटर पंक्चर, बिजली गुल

Thu, 03 Jul 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Insulator punctured on Town Hall feeder line, power outage
शाहजहांपुर। रात में तेज बारिश की वजह से कई जगह फॉल्ट हो गया। बिजली गुल होने से शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे। सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। वहीं, शहर क्षेत्र में लोकल फॉल्ट और मरम्मत के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 11 बजे हवा के साथ तेज बारिश होने के बाद बिजली की व्यवस्था पटरी से उतर गई। गोविंदगंज उपकेंद्र के टॉउन हाल फीडर की लाइन ट्रिप हो गई। करीब एक घंटे के बाद बारिश बंद होने पर कर्मचारियों ने लाइन पर गश्त शुरू की। शहीद पार्क के पास उन्हें इंसुलेटर पंक्चर मिला। इसे सही कराकर आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन

बारिश के दौरान निगोही उपकेंद्र की लाइन का कटैया फीडर और रसूलपुर चठिया फीडर पूरी रात बंद रहा। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल किया। वहां किसी ने कॉल ही रिसीव नहीं की। इसे लेकर लोगों ने अधिकारियों से नाराजगी जताई है। बुधवार को भी फॉल्ट से निजात नहीं मिली। गोविंदगंज उपकेंद्र के मल्हार टॉकीज के पास ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे सही करने के चलते करीब दो घंटे तक बिजली बंद रही। मोहल्ला हुसैनपुरा में करीब तीन बजे तार टूटने से लाइन बंद हो गई। चमकनी करबला में डेढ़ बजे बंच लाइन जलने से तीन घंटे तक आपूर्ति बंद रही।
इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र पर ऊंची मस्जिद के पास बंच लाइन डालने के चलते पूर्वाह्न 11 से चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोग परेशान रहे। हथौड़ा उपकेंद्र पर नए बीसीबी पैनल लगाने का कार्य होने के चलते सुबह नौ से दोपहर तीन तक बिजली बाधित रही।
---

आज यहां बंद रहेगी बिजली
बहादुरगंज उपकेंद्र पर गल्ला मंडी वाले 630 केवी ट्रांसफॉर्मर पर डबल सर्किट व एलटी केबल डालने के कारण सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर ऊंची मस्जिद वाले ट्रांसफॉर्मर को बंद कर एबीसी केबल डालने की वजह से पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन फीडर पर चार सौ केवी अमर उजाला वाले ट्रांसफार्मर पर बंच केबल डालने के चलते सुबह साढ़े दस से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी
दीवान जोगराज के अंतर्गत बाईपास फीडर पर 11 केवी लाइन में रिकंडक्टिंग का कार्य होने की वजह से सुबह दस से तीन बजे तक मोहल्ला मिश्रीपुर, रौसर कोठी व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।

220 केवी उपकेंद्र पर तीन जुलाई को सुबह छह से सात बजे तक 33 केवी मेन बस का अनुरक्षण कार्य होगा। इस अवधि में आवास विकास, बहादुरगंज, जमौर, अटसलिया, रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, सिंधौली, बंकाघाट आदि की आपूर्ति बंद रहेगी।
जैतीपुर में उपकेंद्र पर 10 एमवी ट्रांसफाॅर्मर पर काम चलने के कारण सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्र की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed