फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to the employees of sugarcane survey teams to carry identity cards with them

गन्ना सर्वे टीमों के कर्मचारियों को परिचय पत्र साथ रखने के निर्देश

Sat, 14 May 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Instructions to the employees of sugarcane survey teams to carry identity cards with them
शाहजहांपुर के कांट में शुक्रवार को एक खेत पर किए जा रहे गन्ना सर्वे का अधिकारियों के साथ निरीक्षण - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ रोजा गन्ना विकास परिषद के अंतर्गत कांट और राजपुर गुमटानी गांव में पेराई सत्र 2022-23 के लिए कराए जा रहे गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीसीओ ने सर्वे में जुटे विभागीय कर्मचारियों को नीले और चीनी मिल कर्मचारियों को लाल रंग के परिचय पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिस समय डीसीओ डॉ. भार्गव कांट पहुंचे, उस वक्त सर्वे टीम किसान शम्सुद्दीन के खेत की माप कर दूसरे खेत की ओर जा रही थी। उन्होंने शम्सुद्दीन के खेत की दोबारा माप कराई तो सर्वे अभिलेखों में दर्ज गन्ना के खेत का क्षेत्रफल और अन्य सूचनाएं सही पाई गईं। रोजा मिल के अध्यासी और क्षेत्र के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. सुनील कनौजिया को सर्वे कार्य प्रत्येक दशा में 20 जून तक पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही किसानों को सलाह दी कि पेड़ी प्रबंधन के तहत नैनो यूरिया का चार प्रतिशत पर्णीय छिड़काव कर फसल को सुरक्षित रखें। इस मौके पर रोजा गन्ना समिति के सचिव मानवेंद्र त्रिपाठी, रोजा मिल के वरिष्ठ गन्न प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मान व मनोज चौहान, गन्ना पर्यवेक्षक मदन लाल, मिल कर्मचारी ब्रजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed