फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to suspend the purchasing center in-charge for absence

Shahjahanpur News: अनुपस्थित होने पर क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश

Thu, 02 Apr 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Instructions to suspend the purchasing center in-charge for absence
शाहजहांपुर। गेहूं खरीद की तैयारियों के संबंध में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बी-पैक्स कलान के केंद्र प्रभारी परिमाल सिंह के अनुपस्थित होने पर निलंबित करने के आदेश दिए। जिला प्रबंधक प्रवीण पाल के अनुपस्थित होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपीएसएस के संस्था के अधिकतर केंद्रों के क्रियाशील न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि कृषकों के साथ सौम्य व्यवहार करते हुए पारदर्शिता से खरीद की जाए। कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीण अंचल में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा। केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन, पांडेय समेत खरीद संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed