{"_id":"686980ed08e6ab026c0008f7","slug":"instructions-to-suspend-junior-engineer-and-supply-inspector-of-electricity-corporation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-147418-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विद्युत निगम के अवर अभियंता व पूर्ति निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विद्युत निगम के अवर अभियंता व पूर्ति निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश
विज्ञापन
कलान। तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चेयरमैन से अभद्रता करने की शिकायत मिलने पर विद्युत निगम के अवर अभियंता रामसुरेश और प्राइवेट व्यक्ति से काम कराने पर पूर्ति विभाग के निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 107 शिकायत आईं। इनमें आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें विद्युत निगम की चार, राजस्व की 44, पुलिस संबंधित 18, विकास की 14, आपूर्ति विभाग की 12, राजस्व और पुलिस की पांच व 10 अन्य शिकायत आईं।
डीएम ने अन्य शिकायतों के निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने तहसील कलान से स्कूल चलो अभियान द्वितीय तथा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
--
रिकार्डिंग सुनाए जाने पर डीएम ने की कार्रवाई
समाधान दिवस पर नगर पंचायत के चेयरमैन हरनारायण गुप्ता ने सभासदों के साथ आकर डीएम को बताया कि उपकेंद्र से सुचारु रूप से सप्लाई नहीं मिल रही है। उपकेंद्र पर तैनात जेई रामसुरेश की ऑडियो मोबाइल के माध्यम से सुनवाई। इसमें वह जनता के विरुद्ध अपशब्द बोल रहे हैं। इसके बाद डीएम ने उनको निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा, बीएसए दिव्या गुप्ता, एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
--
जलालाबाद में 38 में चार शिकायतों का निस्तारण
जलालाबाद। सीडीओ अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 38 शिकायतें आईं। इनमें चार का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान वहां पहुंचे विद्युत निगम के संविदा मीटर रीडरों ने ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने सीडीओ को बताया कि उन्हें दो माह से मानदेय नहीं मिला है। सीडीओ ने एसडीओ को तीन दिन में यह प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए। संवाद
-- -
अर्दली को सिगरेट जलाते देख नाराज हुईं सीडीओ
जलालाबाद। समाधान दिवस में जन सुनवाई कर तहसील सभागार के बाहर निकलीं सीडीओ उस वक्त नाराज हो उठीं, जब उन्होंने बाहर बेंच पर बैठे एक अधिकारी के अर्दली को मुंह में सिगरेट लगाकर उसे माचिस से जलाते देख लिया। उन्होंने अन्य अधिकारियों के सामने अर्दली को सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने के लिए जमकर फटकारा और इंस्पेक्टर अपराध रवि कुमार को अर्दली पर जुर्माना करने के निर्देश दिए। संवाद