फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to speed up development plans

प्रधानों के साथ बैठक में विकास योजनाओं को तेज करने के निर्देश

Wed, 20 Apr 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up development plans
शाहजहांपुर के गांधी भवन में ग्राम प्रधानों की कार्यशाला को संबोधित करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गांधी भवन प्रेक्षागृह में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में जनपद के सभी ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के साथ एक बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गो आश्रय स्थल के लिए भूसा एवं चारे की व्यवस्था, अपूर्ण पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालयों को पूर्ण कराना, सभी पंचायत सहायकों के मानदेय का भुगतान, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा, मनरेगा तथा जरूरी ऑफिस इक्विपमेंट की खरीद तथा पंचायत स्तर पर साफ-सफाई विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कार्यशाला में कहा कि प्रत्येक ग्राम स्तर पर भी विकास की एक योजना बना ली जाए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि पंचायत स्तर पर राशन वितरण का कार्य पारदर्शिता से हो। गांव में भूमि अतिक्रमण की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें तथा किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि आवास आवंटन, पट्टा, गोवंश संरक्षण, मत्स्य पालन, पौधरोपण आदि के कार्य पंचायत स्तर पर प्रमुखता से होने हैं।
विज्ञापन

सीडीओ श्यामबहादुर सिंह ने कहा कि मनरेगा में इस तरह की व्यवस्था बनाई जाए कि सभी जरूरतमंदों को ग्राम स्तर पर ही काम मिल सके। उन्होंने अपूर्ण पंचायत भवनों व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में हो रही देरी पर कहा कि इन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed