{"_id":"659c46bb561053a60803ae54","slug":"instructions-to-jal-nigam-officials-to-conduct-public-audit-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-11292-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जल निगम के अधिकारियों को पब्लिक ऑडिट कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जल निगम के अधिकारियों को पब्लिक ऑडिट कराने के निर्देश
Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की सड़कों को खोदकर सीवर लाइन बिछाने के कार्य की वजह से लोगों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखकर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जल निगम के अधिकारियों को पब्लिक ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। इससे लोगों की शिकायतें दूर हो सकेंगी।
उप्र जल निगम की ओर से शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम प्रगति पर है। शहरवासियों की सुविधा के लिए बिछाई जा रही सीवर लाइन के माध्यम से लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में जहां पर सीवर लाइन बिछाई जा रही है, उन क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य संतोषजनक नहीं हो रहा है। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका संज्ञान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने लिया है। उन्होंने उप्र जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जहां सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, उन क्षेत्रों के पार्षद व जन-प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर मरम्मत का कार्य पब्लिक ऑडिट के साथ करवाएं, जिससे मरम्मत से संबंधित शिकायतें दूर हो सकें। क्षेत्रवासियों को यातायात की सुगम व्यवस्था प्राप्त हो।