फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to improve the arrangements of Atal Vidyalaya and Gaushala

Shahjahanpur News: अटल विद्यालय और गोशाला की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

Mon, 23 Feb 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions to improve the arrangements of Atal Vidyalaya and Gaushala
निगोही। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने सोमवार को दोपहर ब्लॉक परिसर समेत क्षेत्र में निर्माणाधीन अटल विद्यालय और गोशाला का जायजा लिया। इस दौरान वहां खामियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय परिसर में उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। हाजिरी रजिस्टर और लेखा सहायक के दस्तावेज भी जांचे। ब्लॉक परिसर में लगा आरओ खराब पाए जाने से नाराज सीडीओ ने उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। परिसर की प्रेरणा कैंटीन में खान-पान व्यवस्था देखने के बाद उन्होंने दूरदराज से आईं महिलाओं की समस्याएं सुनीं और खंड विकास अधिकारी पुनीत पाठक को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कजरीनूरपुर में बन रहे अटल विद्यालय का जायजा लेकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गांव की गोशाला में पशुओं को भूसा खाते देख सीडीओ ने ग्राम प्रधान को पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी, पंचायत सचिव और मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed