फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to get all the students vaccinated in five days, camps in schools

पांच दिनों में सभी छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराने के निर्देश, स्कूलों में लगे शिविर

Fri, 14 Jan 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions to get all the students vaccinated in five days, camps in schools
शाहजहांपुर। 15 से 18 साल तक किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गुरु नानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल समेत विभिन्न स्कूलों में शिविर लगाए। छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की सहमति से टीका लगाया। साथ ही बृहस्पतिवार को डीआईओएस शौकीन सिंह यादव की ओर से पत्र जारी कर सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अगले पांच दिनों में 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत 15 से 18 साल तक के छात्र-छात्राओं को पांच दिन तक प्रतिदिन मय स्टाफ के साथ बुलाया जाए। विद्यालय में शिविर लगाकर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहा कि कोई भी छात्र-छात्रा टीका करण से वंचित नहीं रहना चाहिए। बताया कि बृहस्पतिवार को शहर के एजेड खान इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल, गुरुनानक पाठशाला, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल, ग्रामीण क्षेत्र के कुबेर सिंह इंटर कॉलेज सिउरा, गायत्री परशुराम इंटर कॉलेज रौसर कोठी में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed