फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to expedite the construction of the road along the banks of Ramtal

Shahjahanpur News: रामताल के किनारे मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Sun, 16 Nov 2025 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the construction of the road along the banks of Ramtal
जलालाबाद में परशुराम मंदिर में निर्माण कार्य की जानकारी लेते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत - फोटो : एसटीएफ और एका पुलिस द्वारा गिरफ्तार मिलावटी पेट्रोल-डीजल के कारोबार में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह। स्रोतःपुलिस
जलालाबाद। जलालाबाद पहुंचे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने परशुराम मंदिर प्रांगण और रामताल में निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए। नए कोलाघाट पुल का निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

परशुराम मंदिर प्रांगण में चल रहे निर्माण कार्य और रामताल के किनारे बनाए जा रहे रास्ते के कार्य का डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को जायजा लिया। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता रवि दुबे ने प्रस्तावित कार्य से संबंधित डिजाइन मिलने में देरी होने की समस्या बताई।
विज्ञापन

डीएम ने इस संबंध में शासन स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के गोपाल द्विवेदी, विनोद चंद्र शर्मा, रामू अग्निहोत्री, गांधी मिश्रा, टीटू भारद्वाज आदि मौजूद रहे। डीएम ने रामगंगा नदी के कोलाघाट पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण भी किया। पुल निर्माण में कुल 44 पिलर बनने हैं। इसमें दो का निर्माण अपूर्ण होने पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि दिसंबर तक इनको पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्याें में सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को रौली बौरी गांव में श्मशान की जमीन से अवैध कब्जेदारों की बेदखली के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह मौका मुआयना करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ढहाए गए मकानों और मौके पर खाली पड़ी जमीन की जानकारी ली। इसके साथ ही एसडीएम को श्मशान की जमीन पर बने खड़े शेष मकानों को गिराने और चारों ओर तार की बाड़ लगाकर पूरी जमीन को कब्जे में लेने के निर्देश दिए।
कब्जेदारों के घरों की महिलाएं आवास की मांग को लेकर हाथों में कागज की पट्टिकाएं लेकर रास्ते में खड़ी हो गईं, लेकिन उन्होंने महिलाओं से कोई बात नहीं की। कब्जे के आरोपी एक युवक ने भी उन्हें अपने कागज दिखाने का प्रयास किया, लेकिन डीएम ने उससे कार्यालय आकर अपनी बात रखने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि कब्जेदारों को सूचित कर उन्हें अपना सामान हटाने के लिए दो-तीन दिन का समय देने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाए।

--
सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

कांट। जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस से जिला मुख्यालय लौटते वक्त डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को दोपहर यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा से सीएचसी पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। बाद में सीएचसी परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed