{"_id":"65c69c710ecb9381c80d1504","slug":"instructions-to-contractors-to-repair-roads-soon-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-113129-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ठेकेदारों को जल्द सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ठेकेदारों को जल्द सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश
Sat, 10 Feb 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
जल निगम अधिकारियों के साथ सीवर लाइन की खोदाई का जायजा लेते व्यापारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। जल निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के साथ सीवर लाइन की खोदाई के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदारों को जल्द सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
सीवर लाइन खुदाई से होने वाले मलबे और मिट्टी से व्यापारियों को परेशान हैं। तारींन टिकली के व्यापारियों ने इससे महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम को अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने जल निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को बुलाया और दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। वर्तमान समय में तरींन टिकली तिराहा, मल्हार टॉकीज रोड, मशीनरी मार्केट, निशात टॉकीज से पचराहा वाली रोड, टेलीफोन एक्सचेंज के पास आदि कई जगहों पर सीवर लाइन की खुदाई का काम हुआ है जिस वजह से वहां का ट्रैफिक अवरुद्ध है। वहीं जल निगम अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों ने मिट्टी व मलबा को हटाया है। साथ ही सड़कों की मरम्मत करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अजीत पाल सिंह, रितेश सेठी, जावेद अली खान, जाहिद अंसारी, चमन खान, तौसीफ खान आदि मौजूद रहे।