फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions issued to rectify defects in the interlocking road.

Shahjahanpur News: इंटरलॉकिंग मार्ग की खामियां दूर कराने के दिए निर्देश

Thu, 02 Jul 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to rectify defects in the interlocking road.
देवकली। बंडा नगर पंचायत में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य का चेयरमैन मोहम्मद इशहाक ने जायजा लिया तो कई कमियां सामने आईं। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को खामियां सुधार कर कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला धर्मापुर में प्राथमिक विद्यालय के मेन गेट से हरिशंकर के मकान तक करीब 100 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया है। मोहल्ले के विवेक, ध्रुव मिश्रा आदि ने निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराए जाने की शिकायत की। चेयरमैन ने मौका मुआयना करने पर पाया कि कई जगह पत्थर कम डाले गए हैं और ईंट की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

मार्ग निर्माण में सीमेंट और मौरंग की मात्रा भी कम पाई गई। चेयरमैन ने ठेकेदार को तलब किया तो उससे उनकी काफी बहस हुई। चेयरमैन के अनुसार जिस ठेकेदार के नाम टेंडर स्वीकृत हुआ, उसने निर्माण कार्य खुद कराने के बजाय अपने सहायक से कराया है। इसलिए ठेकेदार को स्वयं कार्य कराकर मार्ग की खामियां दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि ठेकेदार के स्तर से मार्ग सही कराने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed