फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions for termination of service of Panchayat Assistant

Shahjahanpur News: पंचायत सहायक की सेवा समाप्त करने के निर्देश

Thu, 19 Feb 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions for termination of service of Panchayat Assistant
शाहजहांपुर। विकासखंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत चौढ़ेरा के पंचायत भवन कार्यालय पर 30 रुपये में परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने का नोटिस चस्पा करने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पंचायत सहायक की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ को ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। सोशल मीडिया पर नोटिस चस्पा किए जाने की बात वायरल होने पर डीएम ने मामले का संज्ञान लिया था। डीएम ने पत्र जारी किया है कि वर्तमान समय में एसआईआर अभियान में मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची के अभिलेखों में शामिल परिवार रजिस्टर नकल की आवश्यकता हो रही है। मामले की जांच में ज्ञात हुआ कि ग्राम पंचायत चौढ़ेरा की पंचायत सहायक नेहा कुशवाहा ने ग्राम पंचायत अधिकारी शीतल सिंह के निर्देश पर नोटिस चस्पा किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed