फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Institution Granted Repertory Status... Theater Artists to Get Opportunity to Refine Their Acting Skills

Shahjahanpur News: संस्था को मिला रेपर्टरी का दर्जा...रंगकर्मियों को मिलेगा अभिनय में निखार का मौका

Sat, 28 Mar 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Institution Granted Repertory Status... Theater Artists to Get Opportunity to Refine Their Acting Skills
तारिक अहमद खां, अ​भिनेता। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। विश्व रंगमंच दिवस पर जिले के रंगकर्मियों के लिए अच्छी खबर आई है। 13 वर्षों से रंगमंचीय गतिविधियों में सक्रिय संदेश सोशल एंड कल्चरल सोसायटी को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली से थियेटर रेपर्टरी कंपनी का दर्जा मिल गया है। इसके जरिये स्थानीय रंगकर्मियों को प्रशिक्षण मिल सकेगा। कार्यशालाएं लगने से रंगकर्मी प्रशिक्षित हाेंगे।
विज्ञापन

संस्था के सचिव व अभिनेता तारिक अहमद खान ने बताया कि रेपर्टरी कंपनी शहर के उभरते और अनुभवी कलाकारों के लिए एक सशक्त मंच का काम करेगी। इसके माध्यम से नियमित नाट्य प्रशिक्षण, वर्कशॉप, प्रस्तुतियां और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के कलाकारों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कलाकारों से अपेक्षा की गई है कि वे अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ मंच का लाभ उठाएं। उप सचिव महमूद खान का कहना है कि आने वाले समय में जिले के सांस्कृतिक विकास को लेकर कई बड़े लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जिनकी घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed