{"_id":"69838ba2654a16ed4700737b","slug":"instead-of-looking-for-a-job-one-should-become-a-job-creator-dr-ruchi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164736-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजनकर्ता बनना चाहिए : डॉ. रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजनकर्ता बनना चाहिए : डॉ. रुचि
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में कार्यक्रम में बोलतीं प्रो.रुचि द्विवेदी। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन युवा उद्यमियों को आत्म जागरूकता व नेतृत्व कौशल के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नौकरी तलाश करने के बजाय रोजगार सृजनकर्ता बनना चाहिए।
कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रुचि द्विवेदी ने नेता के रूप में स्वयं को समझना विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजनकर्ता बनने की क्षमता रखता है।
इसके लिए जरूरी है कि वह पहले स्वयं की क्षमताओं, रुचियों और सीमाओं को पहचाने। उन्होंने आत्म जागरूकता को प्रभावी नेतृत्व का आधार बताया। कहा कि जो युवा अपनी सोच, भावनाओं और व्यवहार को समझता है, वही सही निर्णय लेने में सक्षम होता है। वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर बृज लाली चौबे ने डॉ. द्विवेदी को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. आशीष गोयल, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।