फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Install condom boxes at all health centers

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई कंडोम बॉक्स की व्यवस्था

Sat, 25 Jun 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Install condom boxes at all health centers
शाहजहांपुर। मेडिकल स्टोर से लोगों के सामने कंडोम खरीदने में जिन लोगों को संकोच या हिचकिचाहट होती थी, उनके लिए राहत की बात है। इसके लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम पेटिका (कंडोम बॉक्स) की व्यवस्था की गई है। यहां से 24 घंटे कभी नि:शुल्क कंडोम प्राप्त किया जा सकता है। एसीएमओ डॉ. गोविंद स्वर्णकार ने बताया कि गत वर्ष 7931 कंडोम की खपत हुई थी। यह वर्ष 2021-22 में बढ़कर 8198 हो गई।
विज्ञापन

जिले की सभी सीएचसी पर लकड़ी से बने बॉक्स में कंडोम के पैकेट भरकर ऐसी जगह लगाए गए हैं, जहां सभी की पहुंच भी हो और उनकी गोपनीयता भी बनी रहे। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है और यहां से कभी नि:शुल्क कंडोम प्राप्त किया जा सकता है। कंडोम बॉक्स खाली होने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुन: इसे भर देते हैं और यह चक्र चलता रहता है। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ नवीन कुमार ने बताया कि 17 सीएचसी, 47 पीएचसी, 298 सब सेंटर एवं एक बाक्स राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के बगल में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed