फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspiring children to think scientifically

Shahjahanpur News: बच्चों को किया वैज्ञानिक सोच के लिए प्रेरित

Sun, 01 Mar 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Inspiring children to think scientifically
पूर्व माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में छात्रा को पुरस्कृत करतीं प्रधान अध्यापिका। स्रोत : विद्यालय
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों को वैज्ञानिक सोच रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में विज्ञान में महिलाएं : विकसित भारत को उत्प्रेरित करना विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के बीच विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में अंशिका मौर्य प्रथम, रोली द्वितीय और मीना तृतीय स्थान पर रहीं। रीना, कोमल, शांति, सोहनी, सोनी मौर्य को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाध्यापिका रुफिया खान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान शिक्षक अंजित गौतम, अरुण पाल और शाफिया अमीन उपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में नाटक का मंचन किया गया। इसमें रसायन विज्ञान के प्रयोग से भारत में चले आ रहे मिथकों को तोड़ा गया। इस दौरान डॉ अमित गंगवार, प्राचार्य सत्यपाल गंगवार, उप प्राचार्य ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


----------------
विज्ञान प्रतियोगिता में रुचि रहीं अव्वल
जलालाबाद। सरस्वती ज्ञान मंदिर में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रुचि प्रथम, अंशिका द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शामिल तमाम बच्चों ने वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर विभिन्न पोस्टर और मॉडल बनाकर उनकी उपयोगिता से संबंधित विश्लेषण प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। बाद में प्रबंधक ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विपिन अग्निहोत्री, उपदेश कुमार, अभिनव, रश्मि, मांडवी आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed