फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Innocent-teasing case Many organizations in the United

मासूम से छेड़खानी के मामले में कई संगठन हुए एकजुट

Fri, 10 Apr 2015 08:12 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
Innocent-teasing case Many organizations in the United
कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय छात्रा से छेड़खानी के मामले में बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर बच्चों की सुरक्षा की मांग के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संगठनों ने ज्ञापन में मांग की है कि जिले के सभी स्कूल वाहनों के ड्राइवर और स्टाफ का वेरीफिकेशन पुलिस द्वारा कराया जाए। जिसकी एक प्रतिलिपि बच्चों के अभिभावक के पास भी हो। अगर किसी स्कूल में वाहन प्राइवेट चल रहे हैं तो उनके बारे में स्कूल प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए, स्कूल के शिक्षकों को बच्चों के साथ एक वाहन में जाना चाहिए, क्षतिग्रस्त हो चुके वाहनों को बंद करना चाहिए, वाहनों में मानक के अनुसार संख्या में ही बच्चों बैठाना चाहिए, लड़कियों के स्कूलों और कोचिंग के पास पुलिस निगरानी होनी चाहिए, तेज रफ्तार बाइक सवारों पर अंकुश लगना चाहिए और स्कूल गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए। ज्ञापन देने वालों संगठनों में वैश्य अधिवक्ता संघ, लाइंस क्लब, जेसीआई, व्यापार मंडल, टैक्स बार आदि शामिल थे। इस दौरान किशोर गुप्ता, दीप गुप्ता, डॉ.अमित सिंह, अमित शर्मा, अतित कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस ने छोड़ा स्कूल का मैजिक वाहन
छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाला स्कूल वाहन चालक और मैजिक वाहन को लोगों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस ने मैजिक वाहन को छोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय ने कहा वाहन को उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed