फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Injured Teenager Goes Missing from CHC

Shahjahanpur News: सीएचसी से लापता हुआ घायल किशोर

Wed, 01 Apr 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Injured Teenager Goes Missing from CHC
तिलहर। सीएचसी पर भर्ती घायल किशोर के लापता होने से हड़कंप मच गया। किशोर कहां गया? इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, 24 घंटे बाद भी हादसे में मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सोमवार रात नौ बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरेली की ओर से आ रहे किसी वाहन की टक्कर लगने से तांगे पर सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। हादसे में घायल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह घायल किशोर अस्पताल से लापता हो गया। सीएचसी प्रभारी ओमेंद्र राठौर ने कहा कि अस्पताल से किसी मरीज के अचानक लापता होने की जानकारी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, स्टाफ और गार्ड को होनी चाहिए। जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घायल किशोर को भर्ती कराया गया था। इसके बाद की कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed