फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Information was gathered from patients and their caregivers, and records were also reviewed.

Shahjahanpur News: रोगियों और तीमारदारों से ली जानकारी, अभिलेख भी देखे

Sat, 27 Dec 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Information was gathered from patients and their caregivers, and records were also reviewed.
पुवायां सीएचसी पर जांच करते अ​धिकारी। संवाद
पुवायां। लखनऊ से आई टीम में शामिल उन्नाव के जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार यादव ने शुक्रवार को पुवायां सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोगियों और तीमारदारों से जानकारी लीं।
विज्ञापन

दोनों अधिकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे सीएचसी पहुंचे और निरीक्षण के बाद एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिस्पेंसरी, उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण में मिली कमियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सीएचसी पर डॉक्टरों की कमी के बारे में भी शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

खुटार। उन्नाव के एसीएमओ के नेतृत्व में आई दो सदस्यीय टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही रोगियों और उनके तीमारदारों से भी जानकारी ली। रोगियों से जानकारी ली गई कि उनको दवाएं सीएचसी से मिलती हैं कि बाहर से लिखी जाती हैं। प्रसव के लिए आई एक महिला के पति से भी मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अभिलेखों को अपडेट करने के दिए निर्देश



तिलहर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सीएचसी में उपलब्ध चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। टीम में शामिल राजकुमार साहू और अभिषेक चौधरी ने वार्डों में भर्ती मरीजों का ब्योरा लेने के बाद एक वर्ष के दौरान किए गए एक्स-रे, ओपीडी पंजीकरण और उपचार से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. कमरुज्जमा, विवेक मल्होत्रा, हरिशंकर वर्मा, राज किशोर शर्मा, संगीता देवी, प्रमोद वर्मा, प्रिंस पांडेय आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed