फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Industrial units established on leased land... crisis from loan to changing business

Shahjahanpur News: लीज की जमीन पर स्थापित औद्योगिक इकाइयां...लोन से लेकर व्यापार बदलने तक पर संकट

Mon, 23 Sep 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Industrial units established on leased land... crisis from loan to changing business
शाहजहांपुर। रोजा इंडस्ट्रियल एरिया और जमौर औद्योगिक संस्थान में स्थापित इकाइयां लीज की जमीन पर बनी हैं। इन इकाइयों के उद्यमियों को लीज की जमीन के चलते छोटी-छोटी दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। सरकारी बैंक से उन्हें लोन तक नहीं मिलता। धंधा बदलने तक के लिए उन्हें उद्योग केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उद्यमियों ने शासन से जमीनों को फ्री होल्ड की मांग की है।
विज्ञापन


रोजा में करीब 50 और जमौर में 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीन उद्यमियों को 99 साल के लिए लीज पर मिली हैं। इन इकाइयों के मालिकों को लीड बैंक लीज की जमीन पर लोन तक देने के लिए तैयार नहीं हैं। बैंक का स्पष्ट जवाब है कि भूमि उद्योग केंद्र व यूपीसीडा की है। आईआईए अध्यक्ष गुरजीत सिंह मोंगा ने बताया कि लीज की जमीन के चलते उद्यमी अपनी इकाई का स्वरूप या दूसरी फैक्टरी तक लगाने के लिए स्वतंत्र नहीं है। उसे पहले उद्योग केंद्र के चक्कर लगाकर अपने कागजों पर प्रक्रिया को पूर्ण करानी होगी। इसलिए आईआईए जमीनों को फ्री होल्ड करने की मांग प्रमुखता से उठा रही है। फ्री होल्ड होने से जमीन का मालिकाना हक उद्यमी को मिलने से वह अपना कार्य आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन


---------
नहीं बन सका निजी औद्योगिक पार्क

-जिले में निजी औद्योगिक पार्क नहीं बन सकी है। शुरुआत में कुछ लोगों ने निजी पार्क के लिए आवेदन किया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी है। उद्यमियों की मानें तो पार्क बनाने के लिए सड़क, निर्माण, बिजली आदि का खर्च अधिक आएगा। इसीलिए कोई आगे नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


-जमीनों को फ्री होल्ड कराने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में आईआईए ने मुहिम चला रखी है। इसके लिए अधिकारियों से लेकर मंत्री तक से मुलाकात की गई। आशा है कि हमारी मांग जल्द पूरी होगी।

गुरजीत सिंह मोगा, चैप्टर चेयरमैन, आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed