फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   indira aawas

इंदिरा आवासों और शौचालयों के आवंटन व निर्माण में खेल

Sat, 07 Feb 2015 11:33 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Sat, 07 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक में इंदिरा आवासों और शौचालयों के आवंटन और निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। दलालों ने ऊपर से नीचे तक की सेटिंग कर अपात्रों के नाम कई बार आवास और शौचालय आवंटित करवाकर लाखों रुपये का बंदरबांट कर लिया है। अधिकारियों और कर्मचारियों कोे दलाल ऊंची पहुंच केे चलतेे टिकनेे नहीं देते। इससे यहां सरकारी योजनाओं में होने वाला बंदरबांट रुक नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक में वर्ष 2014-15 में सामान्य श्रेणी के 463 गरीबों को इंदिरा आवास देकर लाभांवित किए जाने के सरकारी लक्ष्य के विपरीत दलालों ने 652,अल्पसंख्यक के 117 के विपरीत 119,एससी के 379 के विपरीत 341 लाभार्थियों के नाम आवास बिना किसी जांच पड़ताल केे स्वीकृत करवाकर पहली किस्त के रूप मे 35-35 हजार रुपये बैंक से आहरित करवा दिए गए हैं। दूसरी किस्त के मांग पत्र में एक ही आवास में अलग-अलग लाभार्थियों को खड़े करके फोटो बनवाकर जांच अधिकारी की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। इसे बीडीओ नेे पहली ही नजर में पकड़ लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में एक-एक लाभार्थी के नाम कई बार आवास आवंटित कर दिए गए हैं जबकि एक लाभार्थी परिवार को सिर्फ एक ही बार आवास आवंटित किया जा सकता है। रामगंगा के किनारे वाली ग्राम पंचायतों में तो पिछले वर्षों में तमाम इंदिरा आवास कागजों पर बनकर नदी में बह चुके हैं। शौचालयों के निर्माण में तो जिस तरह से यहां मनमानी चल रही है, वैसी शायद ही कहीं हो। इनके यहां वर्षों पहले से जलप्रवाहित शौचालय बने हुुए हैं, उन्हीं के परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम शौचालय आवंटित कर बंदरबांट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में आवास और शौचालयों के आवंटन और निर्माण में धांधली की तमाम शिकायतें हैं। अधिकारियों के निर्देश पर वे आवासों और शौचालयों की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।
- अनुज कुमार सक्सेना, बीडीओ, मिर्जापुर

जांच अधिकारी पर दलाल हावी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आवासों और शौचालयोें के आवंटन और निर्माण में धांधली की जांच कर रहेे बीडीओ अनुज सक्सेना पर दलालों का भारी दबाव है। मनचाहा काम न करने पर तबादले की धमकी दी जा रही है।


ब्लाक में शौचालयों और आवासों का रिकार्ड नहीं
ब्लाक कार्यालय में पिछली पंचवर्षीय योजना से लेकर चालू योेजना में कुल कितने इंदिरा आवास और शौचालय स्वीकृत हुए हैं? इन योजनाओं पर कितना धन खर्च हुआ है? इसका रिकार्ड ब्लाक के बड़े बाबू के पास भी नहीं है। ग्राम पंचायतों के सेक्रेटरी तो पहले से ही कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed