फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Indicators installed on stones placed on Kolaghat bridge

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल पर रखे पत्थरों पर लगवाए संकेतक

Fri, 19 Jan 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 19 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Indicators installed on stones placed on Kolaghat bridge
कोलाघाट पक्के पुल के पत्थरों में लगे रेड और यलो रेडियम संकेतक। संवाद
मिर्जापुर। कोलाघाट पुल पर बड़े वाहनों को जाने देने से रोकने के लिए रखे गए पत्थरों से चार दिन पहले टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। कोहरे में पत्थर न दिखने के कारण हादसा हुआ था। अमर उजाला के प्रमुखता से मुद्दा उठाने के बाद बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी ने पत्थरों पर घने कोहरे में भी चमकने वाले रेड और यलो रेडियम संकेतक लगा दिए हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने कोलाघाट पुल पर चार पहिया वाहनों के निकलने पर रोक लगाने के लिए बड़े-बड़े पत्थर दोनों ओर रखवा दिए थे। इन पत्थरों पर संकेतक नहीं लगाए गए थे। 14 जनवरी को घने कोहरे की वजह से पत्थर नहीं दिखे और बाइक टकराने से कलान निवासी विशाल की मौत हो गई थी। बाइक पर बैठा उनका साथी अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद अमर उजाला ने कोलाघाट पुल पर लगे पत्थरों और पैंटून पुल के हाइट गेज में रेडियम संकेतक नहीं लगे होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग ने कोलाघाट पर लगे पत्थरों के साथ ही पैंटून पुल के हाइट गेज और कच्चे रास्ते पर भी घने कोहरे में चमकने वाली रेड और यलो रेडियम संकेतक बने खंभे लगा दिए। पैंटून पुल पर संकेतक इसलिए जरूरी थे क्योंकि कोहरे के कारण वाहन चालक अंदाजा न होने पर पुल से नदी में गिर सकते हैं।
विज्ञापन





पिछले वर्ष कोहरे में कोलाघाट पुल पर लगे पत्थरों में रिफ्लेक्टर और रेडियम पट्टी बनवाई गई थी। इसे आसपास के लोग उखाड़ ले गए थे। अब फिर से संकेतक लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र शर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी

कोलाघाट पक्के पुल के पत्थरों में लगे रेड और यलो रेडियम संकेतक। संवाद

कोलाघाट पक्के पुल के पत्थरों में लगे रेड और यलो रेडियम संकेतक। संवाद

कोलाघाट पक्के पुल के पत्थरों में लगे रेड और यलो रेडियम संकेतक। संवाद

कोलाघाट पक्के पुल के पत्थरों में लगे रेड और यलो रेडियम संकेतक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed