फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   India Close ineffective, like a daily open market

भारत बंद बेअसर, रोज की तरह खुला बाजार

Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नोटबंदी के विरोध में विपक्षी दलों के भारत बंद के आह्वान का शहर समेत जिले में कोई असर नहीं रहा। सोमवार को रोजाना की तरह बाजार खुले। व्यापारियों ने सुबह नौ बजे से प्रतिष्ठान खोलने शुरू कर दिए। दो घंटे बाद बहादुरगंज, गोविंदगंज, मंडी, जलालनगर, चौक सराफा आदि मार्केट रोज की तरह खुल गए। हालांकि छोटे नोटों की कमी के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या सीमित रही।
विज्ञापन

भारत बंद का आह्वान करने वाली राष्ट्रीय त्रणमूल कांग्रेस का जिले में कोई जनाधार नहीं है। यही नहीं, इस मुहिम में शामिल अन्य पार्टियों के स्थानीय  पदाधिकारियों ने भी बंद में कोई दिलचस्पी नहीं ली। नतीजा यह हुआ कि व्यापारियों ने सुबह नौ बजे से अपनी दुकानों के शटर उठाने शुरू कर दिए। दस बजे तक सभी दुकानें-शोरूम रोज की तरह खुल गए। विपक्षी दलों के पदाधिकारियों ने दुकानें बंद कराने की कोई कोशिश भी नहीं की। 
विज्ञापन

खास यह भी रहा कि छोटे नोटों की कमी से व्यापार चौपट होने के बावजूद व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग भी बंदी की मुहिम से तटस्थ रहे। शहर में करीब एक दर्जन व्यापार संगठन हैं, लेकिन बाजार बंदी के अन्य मौकों की तरह सोमवार को किसी भी संगठन के पदाधिकारी ने बंद सफल बनाने की चेष्टा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी राष्ट्रीय हित का फैसला
शहर के बहादुरगंज बाजार में बर्तन की दुकान खोले बैठे कंछल गुट के पदाधिकारी कंचन गुप्ता ने कहा कि नोटबंदी राष्ट्रीय हित का फैसला है और बाजार में ग्राहकों की कमी व्यापारियों की समस्या है, विपक्षी दलों की नहीं। 
नहीं आया पांच सौ का नोट, ठप रहे एटीएम
छोटे नोटों की कमी से जूझ रहे बैंक अफसरों से लेकर जन सामान्य के लोगों के लिए सोमवार का दिन भी कोई खास राहत लेकर नहीं आया। बैंकों में नोट बदलने का काम बंद होने के बाद अब रकम निकालने वालों का दबाव है, क्योंकि ज्यादातर एटीएम जनता को सेवाएं देने के बजाय दिखावटी बने रहे। 

अभी तक जिले में पांच सौ का नया नोट नहीं आने से बाजारों में ग्राहकों की कमी और उसी के अनुरूप बिक्री में गिरावट का दौर जारी रहा। जिले के 351 एटीएम में बैंक ऑफ बड़ौदा के सभी 73 एटीएम नए नोटों के लिए अपग्रेड नहीं हो पाने से ठप रहे। एसबीआई और प्राइवेट सेक्टर की बैंकों के कुछ एटीएम थोड़ी देर चले फिर कैश खत्म होने से बंद हो गए। लीड बैंक प्रबंधक बीएम गुप्ता ने आरबीआई प्रबंधन से हुई वार्ता के हवाले से कहा कि सप्ताहांत तक पांच सौ के नए नोटों की खेप मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed