{"_id":"645fef205db9fbad420ebda6","slug":"indecent-acts-with-girl-students-parents-beat-computer-instructor-shahjahanpur-news-c-4-1-153945-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्राओं से अश्लील हरकतें कीं, अभिभावकों ने कंप्यूटर अनुदेशक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्राओं से अश्लील हरकतें कीं, अभिभावकों ने कंप्यूटर अनुदेशक को पीटा
विज्ञापन
तिलहर में छात्राओं से बयान दर्ज करती पुलिस।
तिलहर। थाना क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में कंप्यूटर अनुदेशक ने छात्राओं से अश्लील हरकतें कीं। जानकारी होने पर अभिभावकों ने ग्राम प्रधान के साथ स्कूल का घेरा कर जमकर हंगामा काटा। स्कूल के शौचालय में कंडोम पड़े मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक की पिटाई कर दी। पुलिस ने बच्चों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस कंप्यूटर अनुदेशक, प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापिका को थाने ले आई। ग्राम प्रधान की ओर से आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि स्कूल का कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से अश्लील हरकतें करता है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक अध्यापक साजिया भी उसका साथ देती है। आरोप है कि स्कूल की लगभग एक दर्जन से अधिक छात्राओं से वह अश्लील हरकतें करता है। इनमें अनुसूचित जाति की भी छात्राएं शामिल हैं।
तहरीर में बताया कि 12 मई को स्कूल बंद होने के बाद छात्राओं ने यह बात अपने परिवार में जाकर बताई। स्कूल की सहायक अध्यापिका नीरज ने भी उन्हें इस घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर नाराज अभिभावक ग्राम प्रधान के साथ शनिवार की सुबह स्कूल खुलने पर पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। बताते हैं कि इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली की जमकर पिटाई भी कर दी। सूचना पर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने सभी बच्चों थाने चलकर बयान दर्ज कराने की बात कही, जिस पर ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि वह स्कूल में ही बच्चों से बात कर के बयान दर्ज कराएं। इसके बाद इंस्पेक्टर ने बच्चों के बयान दर्ज किए। उसके बाद इंस्पेक्टर आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक अध्यापिका शाजिया को थाने ले आए। सूचना पर थाने पर विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री सुरेश शर्मा पप्पू तमाम साथियों के साथ थाने पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।