फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Increase in patients with cough, cold, and fever due to changing weather

Shahjahanpur News: बदलते मौसम में बढ़े खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज

Sun, 25 Oct 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Increase in patients with cough, cold, and fever due to changing weather
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मेडिसिन कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह-शाम ठंड और दिन में तापमान में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत सीएचसी-पीएचसी में खांसी-जुकाम, बुखार और बदन दर्द के मरीज बढ़े हैं। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 1688 मरीजों की ओपीडी हुई। मरीजों की संख्या बढ़ने से पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। कई मरीज थककर फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 1793, बृहस्पतिवार को 1706, बुधवार को 1762 और मंगलवार को 1058 मरीजों की ओपीडी हुई थी। फिजिशियन डॉ. एलएल अग्रवाल ने बताया कि मौसम में नमी और तापमान में अचानक बदलाव से लोग मौसमी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे और बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होने के कारण उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। लक्षण दिखने पर खुद दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें। शुद्ध पानी पिएं, बासी भोजन से बचें और मच्छरों से बचाव करें। घर के आसपास जलभराव न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed