फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Income tax raids on bullion traders in Shahjahanpur and lakhimpur Kheri

UP News: शाहजहांपुर में लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के यहां आयकर का छापा, खीरी में भी कार्रवाई; जांच जारी

Fri, 21 Feb 2025 11:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 11:09 AM IST
सार

आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में सराफा करोबारियों के यहां छापा मारा। लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों में दोनों जगह जांच-पड़ताल हुई। शाहजहांपुर में देर रात तक टीम जांच-पड़ताल में जुटी थी। 
 

विज्ञापन
Income tax raids on bullion traders in Shahjahanpur and lakhimpur Kheri
चौक स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स का शोरूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के शोरूम पर टीम ने छापा मारा। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे लखनऊ से आई 21 सदस्यीय टीम ने मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद करा दिया। इसके बाद देर रात तक टीम जांच करती रही। टीम के छापे को लेकर कारोबारियों में यहां भी हड़कंप की स्थिति रही। बताया जा रहा है कि टीम अंदर सारे अभिलेख जांच रही है। स्टॉक भी चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन


खीरी में भी छापा 
उधर, खीरी में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। स्थानीय पुलिस के साथ अधिकारियों की टीम कचहरी रोड स्थित लाला काशीनाथ ज्वैलर्स, खीरी रोड स्थित रवि अग्रवाल के शोरूम नीलकमल समेत रानीगंज स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंची। अधिकारी देर शाम तक जांच-पड़ताल में जुटे रहे। 
विज्ञापन


वहीं शहर में छापे की खबर से कारोबारियों में खलबली मची रही। अधिकांश व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए। छापे की कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद करा दिए गए। कुछ कर्मचारियों के फोन और संदिग्ध दस्तावेजों को टीमों ने कब्जे में भी ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम में पैदल पहुंची टीम, बाद में मंगाए रजाई व गद्दे
चौक में स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स शोरूम में आयकर विभाग के अफसर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे पैदल पहुंचे थे। टीम ने अपने वाहन कहीं और खड़े किए। इसके बाद रात में रुकने के लिए शोरूम पर गद्दे और रजाइयां मंगवाई गईं। शोरूम के अंदर मौजूद स्टाफ को  भी रोका गया था। बताया जा रहा है कि टीम अंदर सारे अभिलेख जांच रही है। स्टॉक भी चेक किया जा रहा है। दोपहर में टीम के सदस्यों के लिए पानी की बोतल और खाना आया।  

आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। लखीमपुर खीरी स्थित शोरूम पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। टीम के साथ सुरक्षाकर्मी आए हैं। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। काशीनाथ सेठ का शोरूम काफी पुराना और प्रतिष्ठित है। अभी आयकर विभाग के किसी भी अधिकारी की ओर से बयान जारी नहीं किया गया है। 

चौक बाजार में मची रही खलबली
चौक में लाला काशीनाथ ज्वैलर्स के यहां आयकर के छापे की सूचना पर सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कारोबारियों ने एक-दूसरे को फोन कर टीम की लोकेशन जानी। सुबह से शुरू हुई आयकर टीम की कार्रवाई रात तक जारी रही। शहर में कई अन्य बड़े सर्राफा कारोबारी भी हैं। ऐसे में आयकर टीम के मूवमेंट पर लोगों की नजर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed