फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Income tax payers were taking Kisan Samman Nidhi in shahjahanpur

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: आयकर भरने वाले ले रहे थे योजना का लाभ, अब हो रही वसूली

Thu, 27 Jul 2023 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो रितेश माथुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
रितेश माथुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 Jul 2023 05:55 AM IST
सार

शाहजहांपुर में 1669 अपात्र लोग किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। कृषि विभाग ने राजस्व विभाग की मदद से वसूली शुरू की। अब तक 789 लोगों से 71.20 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। प्रक्रिया लगातार चल रही है। 

विज्ञापन
Income tax payers were taking Kisan Samman Nidhi in shahjahanpur
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में आयकर भरने वाले भी पांच सौ रुपये प्रतिमाह मिलने वाली किसान सम्मान निधि का मोह नहीं छोड़ पाए। अब मामला खुलने पर इनसे वसूली कराई जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से जारी हुई 1669 लोगों की सूची में से 789 से 71 लाख से अधिक की वसूली अब तक की जा चुकी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई। इसके तहत ऐसे किसान जिनके नाम खेती योग्य भूमि है, वे लाभ ले सकते हैं। इसमें ग्रामीण और शहरी किसानों के अलावा सीमांत और छोटे किसान परिवार भी शामिल हैं। किसानों को प्रति माह पांच सौ रुपये के हिसाब से चार माह में दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है।
विज्ञापन

ये लोग भी ले रहे थे योजना का लाभ 

इसके विपरीत योजना का आयकर देने वालों, सरकारी नौकरी करने वालों, डॉक्टर, इंजीनियर और व्यापारियों और भूमिहीन लोगों ने भी लाभ लेना शुरू कर दिया। केंद्र सरकार की ओर से जांच कराई तो सामने आया कि जनपद में 1669 अपात्र लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार से सूची जारी होने के बाद कृषि विभाग ने राजस्व विभाग की मदद से वसूली शुरू की। अब तक 789 लोगों से 71.20 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। प्रक्रिया लगातार चल रही है। 

ये नहीं हैं पात्र

राज्य सरकार या केंद्र सरकार, पीएसयू और सरकारी संस्थाओं के मौजूदा और रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता तो आयकर अदा करने वाले व्यक्ति भी पात्र नहीं हैं। मंत्री या किसी संवैधानिक पदों पर बैठा व्यक्ति इसका लाभ नहीं ले सकता तो 10 हजार से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले व्यक्ति भी लाभ लेने वालों की श्रेणी में नहीं आता।

जिले में सम्मान निधि की स्थिति

- 13वीं किस्त का 209746 किसानों को मिल चुका लाभ 
- अब तक 1030.0736 करोड़ का दिया जा चुका लाभ

1232 मृतक भी ले रहे थे किसान सम्मान निधि

जांच में उजागर हुआ कि 1232 किसान ऐसे भी थे जो परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद भी उनके नाम पर किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। उनसे भी वसूली की जा रही है। उनके वारिस को आवेदन कराया जा रहा है। जिससे उनको सम्मान निधि का लाभ मिल सके।

कृषि उपनिदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट में 1669 ऐसे लोग किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे जो कि आयकर अदा कर रहे हैं। इसमें कई पदों के लोग शामिल हैं। इन लोगों से वसूली की जा रही है। 1232 अपात्र जो कि मृतकों के नाम पर किसान सम्मान निधि ले रहे थे, उन लोगों से भी वसूली की जा रही है। किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed