फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Incharges of many police stations changed...13 inspectors transferred

Shahjahanpur News: कई थानों के प्रभारी बदले...13 निरीक्षकों के तबादले

Wed, 14 May 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Incharges of many police stations changed...13 inspectors transferred
शाहजहांपुर। जिले में मंगलवार को 13 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इससे पहले 11 उप-निरीक्षको का स्थानांतरण किया था। काफी समय से चौक कोतवाली में तैनात राजीव तोमर को हटाकर जलालाबाद थाने की जिम्मेदारी दी है। पुलिस लाइन से अश्वनी कुमार को चौक कोतवाली भेजा गया है। एसपी राजेश द्विवेदी के आदेश के बाद सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय को बंडा का कार्यभार सौंपा गया है। एसपी ने पीआरओ अशोक कुमार सिंह को निगोही थाने की जिम्मेदारी दी है। मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार को एसपी पीआरओ बनाया गया है। उन्होंने कांट थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू की जिम्मेदारी दी। सर्वेश कुमार शुक्ला को आईजीआरएस सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम भेजा।
विज्ञापन

प्रभारी मीडिया सेल ब्रजेश कुमार सिंह को कांट थाने का चार्ज दिया। सोनी शुक्ला को बंडा से मिर्जापुर भेजा गया। कटरा थाना निरीक्षक अपराध हरिकेश सिंह को गढ़िया रंगीन, निरीक्षक शिवदीन वर्मा को गढ़िया रंगीन से प्रभारी आईजीआरएस सेल भेजा गया है। निगोही थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया। थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
57 दिन ही थाने में टिक पाए कांट थाना प्रभारी
कांट। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह थाने की कुर्सी मात्र 57 दिन ही संभाल सके। उनकी जगह पर मीडिया सेल प्रभारी बृजेश सिंह को भेजा गया है। थाने में एक युवती के अपहरण का मामला चल रहा था। युवती को तलाशने की कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed