फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inauguration of Subhash Chandra Bose Community Hall constructed at a cost of Rs. 2.80 crore

Shahjahanpur News: 2.80 करोड़ की लागत से बने सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Sun, 11 May 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 11 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Subhash Chandra Bose Community Hall constructed at a cost of Rs. 2.80 crore
सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन का लोकार्पण  करते हुए ​वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सहकारिता मं
शाहजहांपुर। छावनी परिषद के शहीद संग्रहालय परिसर में सांसद एवं विधायक निधि से सहायता प्राप्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने बताया कि यह प्रदेश का पहला सामुदायिक भवन है, जो सांसद एवं विधायक निधि के सहयोग से 280 लाख की लागत में भव्य रूप से निर्मित हुआ है। इस भवन में चार सुसज्जित सूट, एक गेस्ट रूम, एक किचन, एक डायनिंग हॉल और 80 लोगों की क्षमता वाला एक विशाल मीटिंग हॉल भी शामिल है। इसमें सांसदों द्वारा सांसद निधि से 35-35 लाख तथा विधायकों द्वारा विधायक निधि से 25-25 लाख का योगदान दिया गया। इसके अतिरिक्त आईटीसी द्वारा भवन में सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना भी कराई गई। मंत्री ने बताया कि भवन छावनी परिषद की भूमि पर निर्मित हुआ है। इसमें छावनी परिषद द्वारा फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने कहा कि इससे पूर्व नगर में तीन अन्य सामुदायिक भवन भी बनाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 22.82 करोड़ की लागत से एक सर्किट हाउस एवं ककरा में नगर निगम कार्यालय के सामने गेस्ट हाउस का भी निर्माण किया जाएगा। इस दौरान सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार कठेरिया, एमएलसी सुधीर गुप्ता, हरि सिंह ढिल्लो, जयपाल, अध्यक्ष छावनी परिषद ब्रिगेडियर अभिनंदन सिंह, विधायक अरविंद कुमार सिंह, वीर विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद राहुल यादव, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed