फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inauguration of Hathoda Stadium proposed for July 19... sports activities to resume thereafter.

Shahjahanpur News: हथौड़ा स्टेडियम का 19 जुलाई को लोकार्पण प्रस्तावित...फिर शुरू होंगी खेल गतिविधियां

Wed, 08 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Hathoda Stadium proposed for July 19... sports activities to resume thereafter.
शाहजहांपुर में हथौड़ा स्टेडियम का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम अपने नये कलेवर में तैयार हो गया है। 26 करोड़ 33 लाख रुपये से निर्मित अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का 19 जुलाई को लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। खेल सुविधाएं मिलने से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और खिलाड़ियों के लिए विकसित की जा रहीं सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने सबसे पहले निर्माणाधीन तरणताल (स्विमिंग पूल) का निरीक्षण किया। उन्होंने पूल में पानी की गहराई का स्पष्ट अंकन कराने, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया को एक पुरुष व एक महिला तैराकी प्रशिक्षक व एक लाइफ गार्ड को मानदेय पर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए, ताकि तैराकी प्रशिक्षण सुचारु रूप से शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने बैडमिंटन हॉल, कबड्डी हॉल और 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि 19 जुलाई को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के एपीएम श्याम, यूपी सिडको के सहायक अभियंता परवेज आलम, जूनियर इंजीनियर अग्रसेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed