{"_id":"635ecce3281cd94bbe5dd7f3","slug":"in-the-vaish-mahasammelan-there-was-a-demand-for-making-a-candidate-in-the-civic-elections-shahjahanpur-news-bly5022965176","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य महासम्मेलन में निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य महासम्मेलन में निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की उठी मांग
विज्ञापन
गांधी भवन में वैश्य समाज के सम्मेलन को संबोधित करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से रविवार को वैश्य महासम्मेलन का आयोजन गांधी भवन में किया गया। इसमें वैश्य समाज से एकजुटता दिखाने का आह्वान किया गया। इस बीच मेयर तथा पालिकाध्यक्ष के पदों पर वैश्य समाज का प्रत्याशी बनाने की मांग उठाई गई।
मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि अगला मेयर भाजपा का ही जीते। उन्होंने कहा कि यदि वैश्य समाज से मेयर बनने के लिए कोई आगे आना चाहता है तो उसकी पूरी मदद करेंगे। बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि वैश्य समाज आठ-दस नामों में से एक पर अपनी सहमति बना लें, उसी पर विचार कर लिया जाएगा। बशर्ते वह जिताऊ और टिकाऊ भी हो। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने सदन की तरफ से मुख्य व विशिष्ट अतिथि से मांग रखी कि वैश्य समाज के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी बनाए जाएं। बताया कि महानगर में वैश्य समाज के लगभग 80 हजार वोट हैं, जोकि नगर निगम चुनाव में निर्णायक रहेंगे। इस पर सदन ने अभिवादन किया। परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज घर के एक सदस्य को राजनीति में जरूर लाएं। इससे समाज मजबूत होगा।
महिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित कर सौंपे मनोनयन पत्र
वैश्य एकता परिषद महिला इकाई की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता तथा महानगर अध्यक्ष महिला ज्योति गुप्ता की ओर से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता तथा मनीष गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन बाथम, रजत गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनुज देव गुप्ता, दिव्यांग सिंघल, जलालाबाद चेयरमैन मुनेंद्र गुप्ता, पुवायां चेयरमैन संजय गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, चेयरमैन अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, कंचन गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, काव्य गुप्ता, देवेश वैश्य, आकाश गुप्ता, बीडी गुप्ता, रुचिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।