फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the inaugural match, Morena defeated Palhaura by four wickets

Shahjahanpur News: उद्घाटन मैच में मरेना ने पल्हौरा को चार विकेट से हराया

Sun, 11 May 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 11 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
In the inaugural match, Morena defeated Palhaura by four wickets
कुतुआपुर के मनोहर लाल महाविद्यालय में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में ​खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से
कुर्रियाकलां। कुतुआपुर गांव के मनोहर लाल महाविद्यालय के मैदान पर शनिवार से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। उद्घाटन मैच में मरेना की टीम ने पल्हौरा की टीम को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मरेना की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। पल्हौरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। इसमें लोकेश सिंह ने 80 रन जोड़े। बाद में मरेना टीम के सत्येंद्र सिंह ने 41 और जितेंद्र सिंह ने 32 रन की शानदार पारी खेलकर 10 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन

सत्येंद्र ने तीन विकेट भी लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि अजीत मिश्रा ने टूर्नामेंट की पहली गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक सुधीर यादव, प्राचार्य अमित कुमार, सुदर्शन सिंह, डॉ. सुविज्ञ, रामराज कुशवाहा, वीरभान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed