{"_id":"58ea80f34f1c1b4c3e5baee2","slug":"in-the-celebration-of-balaji-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी महाराज की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति के बैनर तले श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ बाबा विश्वनाथ मंदिर से किया गया। शोभायात्रा में श्री बालाजी महाराज, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, हनुमान जी, श्री गणेश, श्रीराम दरबार, मां काली का अखाड़ा आदि देव स्वरूपों की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक होते हुए केरूगंज स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में संपन्न हुई।
उधर, अग्रसेन भवन में श्रीरामचरित मानस का पाठ शुरू किया गया। रात में बालाजी महाराज का जागरण शुरू हुआ। महंत राकेश गुप्ता के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में अखिलेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, रमाकांत मौर्य, राकेश गुप्ता, मुन्नू लाल गुप्ता, हरीशंकर पांडेय, मनोज गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुनील कपूर, विजय शिकतिया, वीपी पांडेय, पवन गुप्ता, अनुज गुप्ता, सतीश, प्रदीप, हरिपाल यादव, सुरेंद्र पाठक आदि का योगदान रहा।