फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Powayan, 164 couples tied the knot, while five couples solemnized their marriage through Nikah.

Shahjahanpur News: पुवायां में 164 जोड़ों ने लिए सात फेरे और पांच का निकाह कुबूल

Sat, 14 Mar 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
In Powayan, 164 couples tied the knot, while five couples solemnized their marriage through Nikah.
पुवायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह बंधन में बंधते जोड़े। संवाद
पुवायां। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पुवायां में पुवायां, खुटार, बंडा और सिंधौली के 164 जोड़ों का विवाह और पांच जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। समारोह स्थल पर पंडाल की कमी के कारण तेज धूप और गर्मी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पुवायां कस्बे में एक मैरिज पैलेस में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार सुबह दस बजे तक वर और वधू पक्ष के लोगों की भीड़ लग गई। विवाह के बाद विधायक चेतराम, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि ने नवविवाहित जोड़ोें को आशीर्वाद दिया। अव्यवस्था के बीच हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिस जगह विवाह होने थे, वहां के अलावा नेताओं के मंच और सामने कुर्सियों के ऊपर धूप से बचाव के लिए टेंट लगाया गया था। मंच पर कूलर भी लगे थे, लेकिन वर-वधू के साथ आने वाले लोगों के बैठने के लिए टेंट नहीं लगाया गया था। नाश्ते के लिए डलवाई गई मेजों को भी तेज धूप में डलवा दिया गया। लाेगों को धूप और गर्मी में नाश्ता करना और पड़ा। खाने के स्थान पर भी गर्मी थी। कुछ लोगों ने शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई, इसके स्थान पर नगरपालिका के पानी के टैंकर काे भरकर खड़ा करा दिया गया। खाना खाने की जगह पानी से भरे कुछ वाटर कूलर रखवाए गए थे, जिनका पानी कुछ ही देर में समाप्त हो गया।
बाद में लोगों ने टैंकर से ही लोगों ने पानी पिया। विवाह समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बीडीओ आदि मौजूद रहे। संचालन इंदु अजनबी ने किया।
--
भटकती रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
सामूहिक विवाह समारोह पंडाल में डॉ. तुषिता, डॉ. दीक्षा पाल, धर्मेंद्र शर्मा, अंजू रानी सहित स्वास्थ्य टीम पहुंची। तेज धूप होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के बैठने के लिए टेंट की व्यवस्था नहीं की गई और मेज, कुर्सी भी नहीं डलवाई गई। पंडाल में इधर-उधर भटकने के बाद टीम सीएचसी लौट गई।
--
दूसरे मैरिज लॉन में हुई वीआईपी खाने की व्यवस्था
एक ओर सामूहिक विवाह में जहां कई जगहों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा और लोग परेशान दिखे, वहीं कार्यक्रम में आए हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए पड़ोस में दूसरे मैरिज लॉन में खाने के लिए व्यवस्था की गई।
--
पूरी व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। पानी की कोई किल्लत नहीं हुई। आने वाले लोगों को भी व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं थी।

-राजेश शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शाहजहांपुर

पुवायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह बंधन में बंधते जोड़े। संवाद

पुवायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह बंधन में बंधते जोड़े। संवाद

पुवायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह बंधन में बंधते जोड़े। संवाद

पुवायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह बंधन में बंधते जोड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed