फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In place of Satha, corn and melon crops are flourishing

Shahjahanpur News: साठा के स्थान पर लहलहा रही मक्का और खरबूजा की फसल

Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
In place of Satha, corn and melon crops are flourishing
पुवायां। पुवायां क्षेत्र में एक तरफ गेहूं पक कर सोने की तरह चमक बिखेर रहा है तो मक्का और खरबूजे की खेती से गर्मी में भी हरियाली छा गई है।
विज्ञापन

पुवायां तहसील क्षेत्र में पहले मक्के की खेती बेहद कम होती थी। किसान का फोकस गेहूं, आलू, साठा धान, धान की मुख्य फसल और गन्ना की फसल पर था। गिरते भू-गर्भ जलस्तर पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने साठा धान पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद किसानों ने आलू के बाद खेत खाली होने पर साठा का विकल्प तलाशना शुरू किया और मक्का इसके लिए मुफीद साबित हुआ। वर्ष 2023 में प्रयोग के तौर पर कई किसानों ने मक्का बाेया था, तब खास लाभ नहीं हुआ था, लेकिन पिछले वर्ष मक्का में किसानों को बड़ा लाभ हुआ था। मक्का गत वर्ष प्रति एकड़ 60 से 65 क्विंटल निकला था। अच्छे रेट मिलने से मक्का प्रति एकड़ 90 हजार से एक लाख रुपये का बिक गया था।
पुवायां अगेती और उन्नत खेती के लिए मशहूर हैं। इस बार मक्का, खरबूजा और खीरा का क्षेत्रफल काफी बढ़ गया है। खेतों में साठा के स्थान पर मक्का की फसल और खरबूजा, खीरा की बेल फैली हुई हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार मक्का लगभग 13332 एकड़ में बोए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

--
पुवायां के खरबूजे के दीवाने हैं उत्तराखंड के लोग, दिल्ली तक जाता है खीरा
मक्का का क्षेत्रफल दो वर्ष से ही बढ़ा है, जबकि खरबूजा और खीरा की खेती कई वर्ष से की जा रही है। पुवायां का खरबूजा उत्तराखंड और खीरा दिल्ली तक सप्लाई होता है। खरबूजे की गुल्ला, मुस्कान आदि किस्मों के तो उत्तराखंड के लोग दीवाने हैं। बेहद मीठे होने के कारण उनकी भारी मांग रहती है। सीजन शुरू होते ही पुवायां से रोजाना वाहनों से भरकर खरबूजे को उत्तराखंड ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed