{"_id":"63d6baa318358002ef089652","slug":"in-order-to-save-the-bike-a-bus-full-of-baratis-hanged-from-the-culvert-shahjahanpur-news-bly511548354-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक को बचाने के फेर में बरातियों से भरी बस पुलिया से लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक को बचाने के फेर में बरातियों से भरी बस पुलिया से लटकी
विज्ञापन
खुटार में पुलिया से लटकी बस।
पुलिया से नीचे गिरती बस तो हो सकता था बड़ा हादसा
खुटार। बाइक सवार को बचाने के फेर में बरातियों से भरी बस पुलिया से टकराकर एक तरफ लटक गई। गनीमत रही कि बस पुलिया से नीचे नहीं गिरी। बस पलिया से मथुरा जा रही थी।
शनिवार को मथुरा बाईपास गोवर्धन चौक निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र मंदीप सिंह की बरात लखीमपुर के पलिया कस्बे में गई थी। रविवार शाम को बरात वापस मथुरा जा रही थी। खुटार-बंडा रोड पर गांव सौफरी के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। इससे बस पुलिया से टकराकर रेलिंग तोड़कर खाई की ओर लटक गई। मौके पर भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने बरातियों को बस से निकाला। हादसे में बस चालक मथुरा के होली गेट निवासी सुनील चौधरी और हेल्पर छोटू घायल हो गए। कुछ बरातियों को भी मामूली चोटें आईं।
बरात में शामिल गुरवचन सिंह ने बताया कि बस में 25 लोग सवार थे। सभी बराती सुरक्षित हैं। कुछ को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वह घर जाकर इलाज कराएंगे। बस के पुलिया से टकराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को पुलिया के पास से हटवाया। इसके बाद बस की मौके पर मरम्मत कराने के बाद बराती मथुरा के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।