{"_id":"69654cb2656ed59d250824a8","slug":"in-muradpur-too-four-women-fell-victim-to-fraud-in-the-name-of-jewelry-cleaning-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-162784-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुरादपुर मेें भी जेवर सफाई के नाम पर चार महिलाएं हुईं ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुरादपुर मेें भी जेवर सफाई के नाम पर चार महिलाएं हुईं ठगी का शिकार
विज्ञापन
खुटार। जेवर साफ करने के नाम पर महिला और युवती ने मोहनपुर के अलावा गांव मुरादपुर में भी चार महिलाओं से जेवर और बर्तनों की ठगी की, लेकिन मुरादपुर के पीड़ितों ने तहरीर नहीं दी।
आठ जनवरी को गांव मोहनपुर में एक महिला और एक युवती पहुंची थीं। दोनों खुद को मां-बेटी बता रही थीं। दोनों ने गांव के छह घरों से नकदी, जेवर साफ करने के नाम पर जेवर लिए और चली गईं। गांव के जितेंद्र की मां सुनीता देवी से लगभग पांच लाख और चाची सुशीला देवी से भी तीन लाख रुपये के जेवर ले गईं, फिर नहीं लौटीं। जितेंद्र की ओर से ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इसी क्रम में अब गांव मुरादपुर निवासी महेश की पत्नी रूपाली ने बताया कि आठ जनवरी को एक महिला और एक युवती जेवर और बर्तन की सफाई के नाम पर उनसे सोने के दो पैंडल, सोने का एक डोलना, जेठानी अन्नू की दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने का एक डोलना, देवरानी अनुष्का की दो जोड़ी पायलें सफाई के नाम पर ले गईं, इसके बाद नहीं लौटीं।
विज्ञापन
इसी प्रकार रामलड़ैते की पत्नी नीलम से कुकर भी महिलाएं ले गईं। पीड़ितों ने बताया कि इससे पूर्व गांव के रजनीश की पत्नी मनिता की एक चांदी की अंगूठी सफाई के लिए दोनों महिला ले गईं थी और वापस कर गईं, इससे उन लोगों का महिलाओं पर विश्वास हो गया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि ठगी के मामले में तीन टीमें लगाई गई हैं, जांच चल रही है। अभी आरोपियों का पता नहीं चला है।
--
ठगी की शिकार महिला की सदमे में बिगड़ी हालत
ठगी का शिकार हुईं गांव मोहनपुर के जितेंद्र की मां सुनीता देवी को नुकसान से सदमा लगा है। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उनका खुटार के निजी अस्पताल में इलाज कराया।