फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In-laws flee home following the death of a married woman under suspicious circumstances.

Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद घर छोड़कर भागे ससुराल वाले

Wed, 25 Mar 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
In-laws flee home following the death of a married woman under suspicious circumstances.
खुटार के गांव मोहनपुर की नीतू गंगवार का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : Samvad
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव मोहनपुर निवासी रचित वर्मा उर्फ ईलू की पत्नी नीतू गंगवार (25) की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद ससुराल वाले शव को छोड़कर भाग गए। नीतू के पिता ने दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बाद में पति, सास और ससुर को थाने ले आई। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

23 मार्च की दोपहर नीतू गंगवार की हालत बिगड़ गई। ससुराल वाले नीतू को निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान रात में नीतू ने दम तोड़ दिया। नीतू के ससुराल वालों ने मौत के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बताया। बाद में ससुराल वाले घर में शव छोड़कर चले गए। जानकारी पाकर मोहनपुर पहुंचे नीतू के पिता पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी सत्यदेव ने बताया कि उन्होंने पुत्री नीतू गंगवार की शादी 22 फरवरी 2024 को रचित वर्मा के साथ की थी।
विज्ञापन

दामाद रचित, दामाद का बड़ा भाई निखिल वर्मा, बहन जूली वर्मा, पिता पवन वर्मा उर्फ नीटू और सास दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री का उत्पीड़न किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात को मोहनपुर के लोगों ने सत्यदेव को नीतू की मौत की जानकारी दी। सत्यदेव के अनुसार वह पहुंचे तो पुत्री की ससुराल के लोग लापता थे और नीतू का शव जमीन पर पड़ा था। आरोप लगाया कि दामाद ने परिजनों के साथ साजिश रचकर पुत्री को जहर देकर मार दिया है।
नीतू गंगवार अपने पीछे डेढ़ वर्षीय पुत्र श्याम को छोड़ गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।
नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी की मौजूदगी में शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस नीतू के पति, सास और ससुर को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि नीतू की मौत के संबंध में ससुराल वाले अभी कुछ नहीं बता रहे हैं।
--
दो दिन पूर्व भी बिगड़ी भी तबीयत
गांव के लोगों ने बताया कि विवाहिता का दो दिन पूर्व भी ससुराल वालों से दहेज को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नीतू की हालत बिगड़ गई थी। जहरीले पदार्थ के खाने की आशंका में नीतू को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया था। अस्पताल से आने पर सोमवार को फिर विवाद हुआ था।

--
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवाहिता के पति रचित ने बताया है कि उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे इलाज के दौरान मौत हुई है। जांच की जा रही है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed