{"_id":"573b34fe4f1c1b644eac7c9e","slug":"in-law-hanged-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फांसी पर लटका युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में फांसी पर लटका युवक
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति ने सोमवार घर के पास लगे पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव लटका देख पत्नी, बच्चों और ससुराल के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। खुटार के गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी 42 वर्षीय राघवेंद्र दीक्षित की ससुराल पुवायां के गांव जुझारपुर में है। मृतक के साले विमलेशचंद्र ने बताया कि बहनोई राघवेंद्र कुछ समय से उनके पास रहते थे। राघवेंद्र की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि पति कुछ दिन से परेशान चल रहे थे। सोमवार शाम उन्होंने घर से बाहर लेटने की इच्छा जताई और रात में किसी समय घर के पास ही पेड़ में तहमद से फांसी लगा ली। सुबह शव लटकता देख राघवेंद्र की ससुराल में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। राघवेंद्र की मौत से पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी सुनील विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल जाने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन