{"_id":"6f674ef6d9ba509ba0234015c8bba87a","slug":"in-carrom-and-tt-crest-the-winner-became-the-sonali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरम में शिखा और टीटी में सोनाली विजेता बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरम में शिखा और टीटी में सोनाली विजेता बनीं
शाहजहांपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य महिला महाविद्यालय में शुरू हुए वार्षिक खेलकूद और रेंजर्स शिविर दूसरे दिन भी जारी रहे। शनिवार को छात्राओं ने कैरम, शतरंज और टेबिल टेनिस प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। वहीं, रेंजर्स कैंप में छात्राओं को उपयोगी प्रशिक्षण दिया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत डॉ. एमपीएस चौहान के निर्देशन में कैरम प्रतियोगिता हुई। चार चरणों में हुई प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें शिखा ने प्रथम, अंकिता वर्मा ने द्वितीय और अर्चिता पांडेय ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह डॉ. मृदुल शुक्ला के निर्देशन में हुई टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में सोनाली ने प्रथम, ममता ने द्वितीय और महिमा ने तृतीय स्थान तथा शतरंज में प्रीति विजेता और श्रेया उप विजेता बनीं। आयोजन में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. कनक रानी और डॉ. संजीवनी मानेकर समेत स्टाफ के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
वहीं, पांच दिवसीय रेंजर्स कैंप के दूसरे दिन प्रशिक्षक कंचन अवस्थी ने आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं को एवं अन्य फंसे लोगों को निकाल कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया। रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीलम की देखरेख में चल रहे कैंप में कीर्ति अग्निहोत्री, रेखा, आकांक्षा, अलका, सरस्वती, नीतू, श्रेष्या, श्वेता, प्रतिभा, नेहा, आकांक्षा शुक्ला, पिंकी पाल, सरिता, नम्रता पाल, दीपम सिंह आदि का योगदान रहा।