{"_id":"6716e9257b506b1f940eb517","slug":"in-a-love-affair-a-young-man-from-banda-was-poisoned-and-thrown-into-a-ditch-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-129718-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेम-प्रसंग में बंडा के युवक को जहर खिलाकर खाई में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेम-प्रसंग में बंडा के युवक को जहर खिलाकर खाई में फेंका
Tue, 22 Oct 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। प्रेम-प्रसंग के चलते बंडा के एक युवक को जहर खिलाकर नहर किनारे खाई में फेंक दिया गया। जानकारी होने पर परिजनों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।
गांव ठुर्रा निवासी कालीचरण ने बताया कि उनका पुत्र जितेंद्र कुमार रविवार दोपहर बाल कटवाने के लिए बंडा जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक जितेंद्र नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश की, लेकिन पुत्र का पता नहीं चल सका। देर रात एक मोबाइल से कॉल आई, जो उनके बेटे की ही थी। उसके जानकारी देने पर वे लोग गांव मकसूदापुर के पास शारदा नहर किनारे पहुंचे तो जितेंद्र गंभीर हालत में पड़ा मिला। जितेंद्र ने बताया कि एक ट्रैक्टर चालक से मोबाइल लेकर उसने कॉल की थी।
परिजन जितेंद्र को सीएचसी लाए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जितेंद्र ने परिजनों को बताया कि उसे कार से अगवा कर जहर खिलाकर शनिवार रात खाई में फेंक दिया गया था। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजन जितेंद्र को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। युवती के परिजनों ने ही उसे जहर खिलाया है। बंडा की थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने इस तरह की कोई सूचना और तहरीर मिलने से इन्कार किया है।