{"_id":"61d34cb0c823a8227f11efd0","slug":"in-a-democracy-kings-are-born-by-the-power-of-votes-jai-kumar-jackie-shahjahanpur-news-bly471395765","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र में वोट की ताकत से पैदा होते हैं राजा : कारागार मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र में वोट की ताकत से पैदा होते हैं राजा : कारागार मंत्री
विज्ञापन
तिलहर में कारागार मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री एवं अपना दल के विधायक जय कुमार जैकी ने कहा कि अब राजा-रानी के पेट से नहीं, बल्कि लोकतंत्र में राजा वोट की ताकत से पैदा होता है। इसलिए अपना राजा बनाना है तो कुर्मी समाज को अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा। जय कुमार जैकी नेशनल हाईवे स्थित मोहल्ला बिल्लीगंज में कुर्मी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज उस लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के वंशज हैं, जिन्होंने महात्मा गांधी के एक बार के कहने पर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक तो त्याग दिया था। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने पिछड़े, दलितों, दबे-कुचले, मजलूमों, किसानों के दर्द को समझा। 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल को भाजपा गठबंधन से 11 सीटें मिली थीं। इसमें से 9 सीटें अपना दल ने जीतीं। इस बार पार्टी ज्यादा भागीदारी की उम्मीद लगाए है। इस दौरान अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमकार पटेल, शिवनंदन सागर, जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मौर्य, राजीव पटेल, बबीता पटेल, दुष्यंत गंगवार, हरीश गंगवार, सर्वेश गंगवार आदि मौजूद रहे। संचालन ओमपाल मौर्य ने किया।
कारागार मंत्री का किया स्वागत
तिलहर। कारागार मंत्री जय कुमार जैकी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सोमवार को नगर के पीरगैब तालाब के समीप अपना दल के युवा मंच के जिलाध्यक्ष ऋषभ गंगवार के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा प्रदेश में पार्टी ने सत्ता में भागीदारी कर पार्टी को मजबूत किया है और इसका पूरा लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता श्रवण गंगवार ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। संवाद