फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Importance of water told through street play

प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी

Thu, 03 Feb 2022 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Importance of water told through street play
विकासखण्ड भावलखेड़ा के ग्राम महमदपुर में भूषण सेवा संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विकास खंड भावलखेड़ा के ग्राम महमदपुर में भूषण सेवा संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल की महत्ता के बारे में संदेश दिया। वरिष्ठ रंगकर्मी तथा फिल्मों के चरित्र अभिनेता डॉ. दिनेश कुमार शर्मा के निर्देशन में ग्राम महमदपुर में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर जल परियोजना के प्रचार के लिए नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छ पेयजल से होने वाले आर्थिक व शारीरिक फायदे बताए गए। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह तथा अधिशासी अभियंता सनी सिंह के निर्देशानुसार जनपद शाहजहांपुर में जल जीवन मिशन का कार्य कर रहे आईएसए भूषण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वंय डॉ. दिनेश कुमार शर्मा तथा मुस्तकीम सलमानी, पंकज शर्मा, अरुन विश्वकर्मा, प्रदीप मित्रा, इंद्रपाल तथा महिला कलाकार यासमीन ने सहभाग किया।
विज्ञापन

विभागीय लोगों में आईएसए/आईईसी को-ऑर्डिनेटर स्वप्निल मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर दीपेन्द्र सिंह, एमआईएस भूपेन्द्र प्रताप सिंह, डिजाइन को-ऑर्डिनेटर नितीश तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश पांडेय, प्रशिक्षण प्रभारी पुष्पेंद्र पचौरी, अमित कुमार मिश्रा, शिवम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed